कई बार जांच करने के बाद भी मेरी बहू व मुझे किया जा रहा प्रताड़ित- मालचंद

पुरोला,पूर्व विधायक पुरोला मालचद ने पत्राकरों से वार्ता करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव से लेकर अब तक पुरोला प्रमुख नितिशा शाह के जाति प्रमाण पत्र सहित सभी दस्तावेजों की सक्षम अधिकारियों ने दर्जनों बार जांच की जा चुकी है। बावजूद इसके बाद भी प्रमुख नितिशा शाह व मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है।
बुधवार को पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने पत्रकारों से वार्ता की और अपनी पीड़ा को उजागर किया। कहा कि पुरोला प्रमुख मेरी बहू निशिता माईके जौनसार से अनुसूचित जाती परिवार की है। इसी कारण 22 सदस्यों के सापेक्ष 20 लोगों ने उन्हे बलॅक प्रमुख चुना। लेकिन आज मेरे राजनीतिक प्रतिद्वंदी मेरे तथा मेरी बहू पर फर्जी दस्तावेज तैयार करनें का आरोप लगाकर चकराता से लेकर पुरोला, देहरादून, नौगांव जगह-जगह थानें में मुक़दमा दर्ज कर प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बगैर नाम लिए विरोधियों पर जाति के नाम पर जनता को लड़ानें, विधायक निधि व तमाम विकास कार्यों में स्वंय ठेकेदारी करनें की बात कही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जौनसार क्षेत्र में उप जातियों में भी अनुसूचित जाति के लोग भी पंवार,चौहान आदि उपनाम लिखते हैं। लेकिन मैं भविष्य में चुनाव न लड़ सकूं इसी कारण मेरे विरोधी मुझ पर दर्जनों मुकदमें दर्ज कर प्रताड़ित कर मेरा मनोबल तोड़ना चहातें है। किंतु मैं जब तक जिंदा हूं तब तक चुनाव लड़कर विरोधियों को टक्कर देता रहूंगा।
वहीं इस दौरान वर्तमान पुरोला प्रमुख व पूर्व विधायक मालचंद की पुत्रवधू निशिता शाह ने कहा कि पूर्व में जब मैं नाबालिग थी उस वक्त यदि कोई अनु सूचित जन जाति का प्रमाण पत्र अधिकारियों ने बना दिया इस में मेरा क्या दोष है,वर्तमान में मैं अनुसूचित जाति की बहू हूं,मेरे खिलाफ चल रही खबरों व प्रताड़ित करनें वालों के खिलाफ मानहानी का मुकदमा करूंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *