शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़ी भक्तों की भीड़
– श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा व पुष्प अर्पित कर की सुख समृद्धि की कामना
उत्तरकाशी, श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस मौके पर भक्तो ने गंगाजल बेलपत्र,धतूरा, फूल व अक्षत अर्पित कर शिवालयों में जलाभिषेक किया और प्रभु की आराधना कर अपनी कुशलता की कामना की।
श्रावण मास के पहले सोमवार को नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण आंचल तक स्थित शिवालयों में हर-हर महादेव और बोले बम के जयकारे गूंजते रहे। यहां नगर के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर, गोपेश्वर महादेव, विमलेश्वर, रूद्रेश्वर,नर्मदेश्वर सहित डुंडा के नागेश्वर धाम,सिद्धेश्वर, धनेश्वर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु सुबह पहले गंगा में स्नान किया और गंगाजल भरने के बाद शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवभक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, फूल और भस्म अर्पित करते हुए भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। वहीं दूसरी ओर मंदिरो में भी दिन भर हवन पूजन के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान अयोजित किए ।
…………………
पूर्व विधायक शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है श्रावण मास – सजवाण
विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि श्रावण मास का प्रत्येक सोमवार शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिव्य अवसर पर हम सभी को भक्ति, सेवा व सद्भाव का संकल्प लेना चाहिए। मैं भगवान भोलेनाथ से समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं शांति की मंगल कामना करता हूं। महादेव की कृपा समस्त जनमानस पर बनी रहे।”