न्यायालय में पारिवारिक विघटन के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि – गुरू बख्श सिंह


जिला जज बोले समाज को जोड़ने और संस्कारों को मजबूत करती है स्थानीय संस्कृति
उत्तराकाशी,विकास भवन में बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता शिविर में स्थानीय लोगों को संबोधित करते जिला जज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायालयों में पारिवारिक विघटन के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। पारिवारिक टकराव और आपसी संवाद की कमी के कारण ऐसे मामले बढ़ रहे हैं,जो समाज के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करें। परिवार को संभालना और उसे एकजुट रखना भी राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण रूप है। जो व्यक्ति अपने परिवार को जोड़कर रखता है,वह भी एक देश सेवा है।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को विकास भवन में बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला जज गुरुबख्श सिंह एवं डीएम प्रशांत आर्य ने किया। इस मौके पर जिला जज गुरूबख्श सिंह ने कहा कि विधिक साक्षरता समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करने को कहा । स्थानीय संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां और पारंपरिक परिधान हमें ज्ञान प्रदान करते हैं तथा हमारी संस्कृति की पवित्रता और कोमलता को प्रदर्शित करते हैं। यह समाज को जोड़ने और संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम है।
वहीं डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि इस प्रकार के शिविर आम नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं और उनके कानूनी अधिकारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से आमजन को न केवल जानकारी मिलती है, बल्कि उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग भी प्रशस्त होता है। वहीं सचिव जिला विधिक सेवा सचिन कुमार ने प्राधिकरण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायपालिका की एक महत्वपूर्ण इकाई है,जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय को सुलभ,सरल और निःशुल्क रूप से पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशेष रूप से उन लोगों के लिए कार्य करता है,जो आर्थिक,सामाजिक या शैक्षणिक कारणों से न्याय प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं।

……………….
शिविर में वितरित किए दिव्यांग उपकरण
उत्तरकाशी। विकास भवन परिसर में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और लोगों को विधिक परामर्श,सरकारी योजनाओं,सामाजिक सुरक्षा,महिला सशक्तिकरण,बाल संरक्षण एवं श्रमिक कानूनों से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान जिला जज गुरूबख्श सिंह व डीएम प्रशांत आर्य ने स्टालों का निरीक्षण किया और सरकार की योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों को चेक,दिव्यांग उपकरण आदि वितरित किए। वहीं आजीविका मिशन तहत स्वंय सहायता समूह को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वही कार्यक्रम समापन पर जिला जज ने विकास भवन परिसर में श्री राम वाटिका में अमरूद की पौध रोपित की।
…………..
यह रहे मौजूदर
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभय सिंह,सिविल जज सीनियर डिवीजन जयश्रीराणा,न्याययिक मजिस्ट्रेट करिश्मा डंगवाल,डीएफओ डीपी बलूनी,एसडीएम देवानंद शर्मा,शालनी नेगी,सीएमओ बीएस रावत,परियोजना निदेशक अजय सिंह,सीईओ अमित कोटियाल,अध्यक्ष जिला बार संघ महावीर प्रसाद भट्ट,पवन दत्त जोशी, बद्री प्रसाद नौटियाल,सीओ जनक पंवार,सीएचओ डॉ.रजनीश सिंह,सीवीओ एचएस बिष्ट,सीएओ एसएस वर्मा,अधिवक्ता अरविंद सिंह चौहान सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
फोटो – 2-रविवार को विकास भवन परिसर में आयोजि शिविर में स्टॉलों का निरीक्षण करते जिला जज गुरूबख्श सिंह
2ए – रविवार को विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जिला जज गुरूबख्श सिंह एवं डीएम प्रशांत आर्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *