रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

उत्तरकाशी, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस ने महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने पर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में खाली गैस सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं सरकार का पुतला दहन कर सरकार से बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।
की।रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत के नेतृत्व में हनुमान चौक पर एकत्रित हुए। जहां पर सभी कांग्रेसियों ने खाली गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि लगातार बढ़ रही रसोई गैस की कीमतों से आम जनता, विशेषकर गृहिणियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। महंगाई के इस दौर में केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना जनविरोधी निर्णय है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। जिस पर कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त किया और केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। वहीं चेतावनी दी कि जल्द ही गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किए, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आगे भी आंदोलन तेज करेगी।
इस मौके पर कनकपाल सिंह परमार, कमल सिंह रावत, शीशपाल पोखरियाल, पपेंद्र नेगी, कविता जोगेला, मधु रावत, सूर्यबल्लभ नौटियाल, उत्तम सिंह गुसाईं ,सुधीश पंवार, रमन कठैत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
2- रविवार को हनुमान चौक पर केन्द्र सरकारर के विरूद्ध प्रदर्शन करते कांग्रेसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *