गंगोत्री और यमुनोत्री रूट पर प्लास्टिक कूड़े का एकत्रीकरण शुरू

गंगोत्री और यमुनोत्री रूट पर प्लास्टिक कूड़े का एकत्रीकरण शुरू
उत्तरकाशी। 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा से पूर्व गंगोत्री व यमुनोत्री मार्ग को स्वच्छ व सुंदर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। डीएम प्रशांत आर्य की पहल पर समर संस्था व पर्यावरण मित्रों के सहयोग से यात्रा पड़ाव, कस्बो एवं बाजारों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर पड़े प्लास्टिक कूड़े का एकत्रीकरण एवं निस्तारण का सघन स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है।
पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा ने बताया कि इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए स्वजल विभाग को नोडल बनाया गया है। समर सहयोगी संस्था एवं पर्यावरण मित्रों के सहयोग से सफाई अभियान चला कर समस्त राष्ट्रीय राजमार्गों की दोनों किनारे पुराने प्लास्टिक पॉलिथीन कूड़े का एकत्रीकरण किया जायेगा। जिसको साथ-साथ में निस्तारण के लिए नगर पालिका एवं नगर पंचायत में भेजा जाएगा। जहां पर कंपेक्टर मशीन के द्वारा कूड़े की सिली बनाकर रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। डीएम आर्य ने नागरिकों एवं लोगों से दोनों धामों के यात्रा मार्ग पर देवभूमि की स्वच्छता निर्मलता एवं पवित्रता को बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *