– राज्य नोडल अधिकारी मोनिका चुनेरा ने बैंक कार्मिकों के साथ की समीक्षा बैठक
उतरकाशी। जिला सहकारी बैंक व सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक लेती राज्य नोडल अधिकारी मोनिका चुनेरा ने वित्तीय वर्ष में आवंटित लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति करने के निर्देश बैंक अधिकारियों दिए। उन्होंने बैंक के एनपीए को वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक हर दशा में पांच प्रतिशत से कम किये जाने हेतु निर्देशित दिए।
रविवार को उत्तरकाशी पहुंची राज्य नोडल अधिकारी मोनिका चुनेरा ने सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी बैंक के कार्मिकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पैक्स कम्प्यूटराइजेशन योजनान्तर्गत के जिले में समस्त 35 एमपैक्सों का माइग्रेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर चर्चा की गई। उन्होंने कह कि पैक्स कम्प्यूटराइजेशन कार्य त्वारित गति से पूर्ण करने के लिए समिति एवं जिला स्तर पर अलग-अलग टीम गठित करें। उन्होंने इस दौरान विभागीय योजनाओं यथा जन सेवा केन्द्र, जन औषधि केन्द्र, एफपीओ, अन्न भण्डारण योजना, गाधो सिंह भण्डारी सीसीएफ, दीनदयाल योजनान्तर्गत ऋण वितरण करने को भी कहा। उन्होंने 15 से 19 नवम्बर तक जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सहकारिता मेले को लेकर भी जानकारी ली और सफलता पूर्वक आयोजन करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला सहायक निबन्धक, सचिव/ महाप्रबन्धक, समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, अनुभाग अधिकारी, राजकीय पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। बैंक की उपमहाप्रबन्धक एवं नोडल पैक्स कम्प्यूटराइजेशन, शाखाओं के शाखा प्रबन्धक एवं समिति सचिवों द्वारा वर्चुअल माध्यम से उक्त बैठक में प्रतिभाग किया गया।इस मौके पर सचिव महाप्रबंधक मुकेश महेश्वरी, जिला सहायक निबंधन प्रियंका घनसेला, अनुभाग अधिकारी राजेश मेहर, ज्ञानेंद्र परमार, कमलेश रावत वरिष्ठ शाखा प्रबंधक चंद्रवीर सिंह बिष्ट,अरुण काला, सुबोध राणा, प्रेमचंद, अपर जिला सहकारी अधिकारी संजय रजवाड़, भारत रावत, प्रदीप नौटियाल आदि मौजूद रहे।
इस मौके जिल सहकारी बैंक के अधिकारी एवं शाखा प्रबंधक एवं सहकारिता सचिव मौजूद रहे।