राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना विभाग उत्तरकाशी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय उत्तरकाशी एवं यमुनोत्री प्रेस क्लब बड़कोट में प्रेस गोष्ठी का आयोजन किया। भारतीय प्रेस परिषद दिल्ली द्वारा सुझाई गई थीम “the media’s Role in nation building” (राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका) पर परिचर्चा हुई। जिसमें प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने विचार रखें।
पत्रकार संघ उपाध्यक्ष राजेश रतूड़ी ने कहा कि मीडिया समाज का चौथा स्तंभ है। मौजूदा समय में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा आधुनिक दौर में सोशल मीडिया भी तेजी से स्थापित हुआ है,जो खबर की सत्यता और सूचना की दृष्टि से चुनौती है। प्रेस क्लब अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल ने मीडिया को समाज का दर्पण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका रही है। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन हो या उत्तराखंड राज्य निर्माण मीडिया का अहम किरदार रहा है। महासचिव पत्रकार संघ बलबीर परमार ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा जनादेश वाला राष्ट्र है। जिसमें जनसरोकार के मुद्दों को शासन-प्रशासन के सम्मुख लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वतंत्र पत्रकार लोकेंद्र बिष्ट ने कहा की राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका रही है। पत्रकारिता सरकार और जनता के बीच एक सेतु का काम करती है।
वर्तमान परिदृश्य में जितनी भी घटनाएं घट रही है उन घटनाओं को जनता औऱ शासन-प्रशासन तक मीडिया ही पहुंचाने का काम करती है। प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल ने कहा की पत्रकारिता वह लेखनी है,जो समाज को बदलने की क्षमता रखती है। गंगोत्री समाचार के सम्पादक राजेन्द्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि मीडिया को गरीब तबके के लोगों की आवाज को उठाना चाहिये। शासन प्रशासन को गरीबों के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। जब हमारा अंतिम पंक्ति में खड़ा गरीब परिवार सम्पन्न होगा तभी राष्ट्र का असली निर्माण होगा। गोष्टी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं सम्पादक गढ़ रैबार सुरेंद्र दत्त भट्ट ने पित पत्रकारिता के बारे में अपने विचार रखें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी। तथा मीडिया प्रतिनिधियों को डायरी व पेन देकर सम्मानित किया। अति.जिला सूचना अधिकारी सुरेश बरसियाटा ने जिला सभागार में आयोजित प्रेस गोष्टी का संचालन किया। तथा उपस्थित सभी प्रेस प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रेस क्लब बड़कोट में भी आयोजित कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर यमुनोत्री प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर महासचिव प्रेस क्लब उत्तरकाशी दिग्बीर बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार डॉ रामचंद्र उनियाल,कुंवर साब सिंह कलूड़ा,हेमकांत नौटियाल, चंद्रप्रकाश बहुगुणा, राजीव नौटियाल, शंकर गुसाईं, प्रकाश रांगड़,विनीत कंसवाल, डॉ बिजेंद्र पोखरियाल,मोहन राणा,केदार कैंतुरा सहित प्रभात शुक्ला,चंद्र शेखर नौटियाल,दिलीप कुमार, शम्भू प्रसाद भट्ट आदि उपस्थित रहे।
Category: राष्ट्रीय
जिला सूचना विभाग के तत्वाधान में जनपद के गंगा व यमुना वैली में गोष्ठी का आयोजन,
मुख्य सवांददाता
उत्तरकाशी,
कल देर रात गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने लोक निर्माण विभाग के अथिति गृह में प्रेस वार्ता की।
अपने छह माह से अधिक के कार्यकाल के दौरान अपनी प्राथमिकता एवं उपलब्धियां मीडिया को गिनाई।
विधायक बोले जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए दयारा बुग्याल और कुटेटी (वर्णावत) पर्वत को रोपवे से जोड़ने के लिए प्रयास किए गए है। साथ ही पर्यटन और तीर्थाटन में जनपद में पर्यटकों की आमद बड़े इस हेतु आधारभूत सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में विधायक ने कहा कि उत्तरकाशी के डायलिसिस के मरीजों को देहरादून जाना पड़ता था। जिससे यहां की गरीब जनता को आर्थिकी का अधिक भार पड़ता था। हमने जिला अस्पताल उत्तरकाशी में डायलिसिस मशीन स्थापितकरने का निर्णय लिया। आज यहां के मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। साथ ही जिला अस्पताल में प्रत्येक दिन बढ़ती हुई मरीजों की तादात को देखते हुए अतिरिक्त बैड बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया इस हेतु सुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं संसाधनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
विधायक ने कहा गांव की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है। एक नए विजन के अनुरूप कार्य करने का प्रयास किए जा रहे है। जो आने वाले समय मे धरातल में दिखेगा। गंगोत्री विधानसभा के सड़क से वंचित गांव को सड़क से जोड़ने के साथ ही अन्य सड़कों को भी दुरुस्त किया जा रहा है धनारी-अठाली-चामकोट सड़क मार्ग के लिए 60 करोड़ का स्टीमेट तैयार किया गया है। जोशियाड़ा मोटर पुल, पिलंग गाड़ पुल एवं ऊपरीकोट सड़क मार्ग सहित जितनी भी अन्य सड़क मार्ग की आवश्यकता है उन पर दिन-रात काम किया जा रहा है। गांव की सिचाईं नहरों,पेयजल लाइन,टैंक,जैसे कार्यों को प्राथमिकता के तहत किए जाएंगे। गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाई गई और आगे भी निरन्तर गरीब लोगों की मदद की जाएगी। विधायक ने कहा कि उत्तरकाशी जनपद के लिए क्या अच्छा हो सकता है,और क्या करने की जरूरत है इसके लिए प्रबुद्धजनों,होटल एसोसिएशन, पर्यटन कारोबारियों सहित जनपद के अन्य लोगों के सुझाव लिए गए है और उन पर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा इस बार चारधाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर पूरी ताकत जोक दी। सुगम और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए कहीं किसी यात्री को परेशानी न हो जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। जनपद मुख्यालय में पार्किंग की बड़ी समस्या रही है। बस अड्डे में पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान जिला मुख्यालय के सड़क मार्ग पर जाम न लगें इस हेतु सब्जी मंडी को भी अन्यंत्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है,जिस पर काम किया जा रहा है। विधायक ने जनपद में युवाओं में समेक के बढ़ते नशे के प्रचलन की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए है। पुलिस द्वारा चार सौ से अधिक नशे की लत में आएं लोगों को चिन्हित किया है। विधायक ने कहा कि नशे की लत की जद में आए युवाओं की काउंसलिंग कराने एवं इनकी चेन तोड़ने के साथ ही नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस को दिए गए है। प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री हरीश डंगवाल,मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा,व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।
उत्तरकाशी में समान नागरिक संहिता को लेकर मांगे गए सुझाव
उत्तरकाशी । व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले कानून व समान नागरिक संहिता (यूनिफॉम सिविल…
जिले के नौनिहालों के लिए 25 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे। डीएम- अभिषेक रुहेला
जिले के नौनिहालों के लिए 25 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे।* संगीत और नृत्य के क्षेत्र में…
मुख्यमंत्री योगी आज गोरखपुर में, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, योजनाओं का करेंगे शुभारंभ, विद्यार्थियों को बांटेंगे स्मार्ट फोन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन खिलाड़ियों को सौगात देंगे। जिले को 16 करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुंबई, आकाशा एयरलाइंस को लांच करने वाले दिग्गज शेयर निवेशक और अरबपति व्यवसायी राकेश झुनझुनवाला का…
यूपी में युवाओं को दो करोड़ टैबलेट व स्मार्टफोन मिलने का रास्ता साफ, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दी
लखनऊ, योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में लोक कल्याण संकल्प पत्र को पूरा करने में…
उत्तराखण्ड सरकार की शानदान पहल सभी राजकीय चिकित्सालयों में मुफ्त जांच योजना संचालित की जा रही
उत्तराखण्ड सरकार की शानदान पहल ‘‘निःशुल्क जाँच योजना’’ के तहत् राज्य स्तर से स्वास्थ्य विभाग द्वारा…
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज यानी एक जुलाई को 49वां जन्मदिन है।…
मायावती ने लोकसभा में नेता बदले, रितेश पांडेय को हटाया
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 403 सीट पर लडऩे के बाद भी सिर्फ…