बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि 26 जुलाई को प्यारी देवी निवासी खरसाडी, मोरी ने थाना मोरी में अपने पति गिरवीर सिंह की हत्या की आशंका पर तहरीर दी थी।जिसके अनुसार,  24 जुलाई 2024 को मृतक अपने खेतों की देखभाल को पोल्हाडी नामक तोक गया था। उसी दौरान सुधीर चड्ढा एण्ड कम्पनियों के कर्मचारियों द्वारा उसके पति के साथ मारपीट कर हत्या कर दी

 

गई। जिसका शव 25 जुलाई को केदार गंगा नामक गदेरे से बरामद हुआ। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की।

अभियोग की विवेचना थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत को सौंपी गई। 30 जुलाई को पुलिस ने 35 वर्षीय वीर बहादुर और 40 वर्षीय प्रेम बहादुर निवासी नेपाल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया और आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक गिरवीर 24 जुलाई को खरसाडी के पोल्हाडी तोक स्थित उनके डेरे में गलत नियत से जबरन घुस गया था, जिससे उनके बीच मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान गिरवीर डेरे से भाग गया। करीब 200 मीटर के भागने के बाद वीर बहादुर व प्रेम बहादुर पीछा करते हुये खरसाडी पुल के पास उक्त व्यक्ति को पकड़कर व्यक्ति के सिर पर चीड़ की फाड़ी हुयी लकड़ी से वार किया। जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गया था। दोनों हत्यारोपियों को लगा कि यदि यह जिन्दा बच गया तो गांव वालों को बता देगा, इसलिये उन्होंने बेहोशी की हालत में व्यक्ति को पुल से नीचे केदारगंगा में फेंक दिया। सबूत मिटाने के लिये उन्होंने बेहोश व्यक्ति के शरीर से कपड़े उतार दिए। कपड़े, मोबाईल और जिस लकड़ी से मारा था को केदारगंगा में फेंक दिया।

अभियुक्त गणों की निशानदेही पर पुलिस द्वारा मृतक गिरवीर सिंह द्वारा घटना के दौरान पहनी पैन्ट को खरसाडी पुलिस की नीचे से बरामद किया गया है। पत्रकार वार्ता में सीओ प्रशांत कुमार, एसओ मोहन कठैत, एसएचओ कोतवाली उत्तरकाशी अमरजीत सिंह भी रहे।

गंगोत्री, यमुनोत्री में पुर्न निर्माण के लिए जारी किए 43 लाख

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम तथा जानकीचट्टी क्षेत्र में अतिवृष्टि…

निःशुल्क जांच योजना कर रही,आमजनों के लिए संजीवनी का काम।

उत्तरकाशी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की शानदान पहल से जनपद के जिला चिकित्सालय, समस्त…

यमुनोत्री एवं गंगोत्री में क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों व यात्रा सुविधाओं के अनुरक्षण एवं पुनर्स्थापना के कार्य अविलंब पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर जुटे रहे अधिकारी:जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट।

उत्तरकाशी, यमुनोत्री और गंगोत्री क्षेत्र में बाढ सुरक्षा और मलबे को हटाकर नदियों को मूल धारा…

सीएमओ ने आम-जनमानस एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को दी हेपेटाईटिस रोग की जानकारी।

उत्तरकाशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० बी०एस० रावत की अध्यक्षता में कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार उत्तरकाशी में…

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य एवं जनहित में ऐतिहासिक निर्णय लिए, राज्य वासियों के लिये बहुत महत्वपूर्ण होंगे साबित :सुरेश चौहान।

उत्तरकाशी,(राजेन्द्र भट्ट) गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यालय स्थित लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता…

शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक संचेतना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को नेशनल एजुकेशन एक्सलेंस अवार्ड से नवाजा गया।

उत्तरकाशी, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को ग्लोकल विश्वविद्यालय सहारनपुर (उ.प्र.) में…

वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत,जिले में दो लाख से अधिक पौधे रोपित।

उत्तरकाशी, जिले में हरेला पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। हरेला पर्व के साथ…

हरेला पर्व को लेकर प्रत्येक परिवार दो पौध करें रोपित,व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी:डीएम डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट।

उत्तरकाशी, ’हरेला पर्व’ पर आगामी 16 जुलाई से जिले में संचालित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान…

काशी विश्वनाथ प्रांगण में चित्रकार मुकुल बडोनी ने आयोजित की कार्यशाला।

उत्तरकाशी, काशी विश्वनाथ गुरुकुलम् के दशम सत्र में चित्रकारिता से सबका मन मोहने वाले उत्तरकाशी के…