अंकिता को न्याय देने के लिए निकाला कैंडिल मार्च

-अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच व दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
उत्तरकाशी,अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। यहां शु्क्रवार को जिला मुख्ययालय में कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने नगर क्षेत्र में कैंडिल मार्च निकाला। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार के विरूद्ध जमकर प्रदर्शन किया और अंकिता हज्याकांड की सीबीआई जांच करवाये जाने व तथाकथित वीआईपी व जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की।
शुक्रवार देर सांय को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता, यूथ कांग्रेस, बेरोजगार संगठन, छात्रसंघ सहित विभिन्न संगठन से जुडे लोग हनुमान चौक पर एकत्रित हुए। जहां से सभी ने हाथ में कैंडिल लेकर पूरे नगर क्षेत्र में कैंडिल मार्च निकाला और सरकार के विरूद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर जिलाध्क्ष प्रदीप रावत ने कहा कि अंकिता हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है और अब समय आ गया है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के जघन्य अपराध दोबारा न हों। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच शुरू करने तथा घटना में शामिल वीआईपी और जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव युथ कांग्रेस सुधीष पंवार, शुषमा रावत,पूर्व सभाषद कबिता जोगेला,बेरोजगार संगठन के जिलाध्यक्ष आलोक चौहान सहित छात्र संघ नेता आयुष बिष्ट, सचिव शुभम चमोली,कपिल असवाल,अनुज रावत,अमित शाह,अमित चंद,राजीव नेगी,प्रियांशु रावत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
5- शुक्रवार को जिला मुख्यालय में कैंडिल मार्च निकालते विभिन्न संगठन के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *