– महिलाओं ने निर्जला एकादशी का व्रत रख मंदिरों में किया जलाभिषेक
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय उत्तराकशी में निर्जला एकादशी का ब्रत कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भारत विकास परिषद वीरांगना समूह की ओर से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को विश्वनाथ मंदिर में जूस व फल वितरित किया गया।
शुक्रवार को निर्जला एकादशी के पर्व पर महिलाओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर शिवालय में जलाभिषेक किया और निर्जला ब्रत रखा। वहीं भारत वीरांगना परिषद की ओर से जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में फल एवं जूस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वीरांगना शाखा की सदस्य सुधा गुप्ता, संगीता भंडारी सहित समूह के सदस्यों ने चारधाम यात्रा पर आये विभिन्न प्रांतों के तीर्थ यात्रियों को जूस पिलाया और उन्हें फल वितरित किए।
इस मौके पर समूह की सदस्य अकिंता नौटियाल, पंकज नाथ, ज्योति किमोठी, साधना, वंदना चौहान, किरन बत्रा, निधि गुप्ता, रोली रावत, प्रकाश कौर सहित सैकड़ो तीर्थ यात्री मौजूद रहे।