सैनिक मेले में दूसरे दिन हुआ वीर नारियों का सम्मान
उत्तरकाशी, विश्व नाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित सैनिक दीपावली मेले के दूसरे दिन 20 वीर नारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानि किया गया। इसके साथ ही मंच पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। दूसरी ओर मैदान में बलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उद्घाटन मैच उत्तरकाशी ए और साल्ड गांव के बीच खेला गया। जिसमें उत्तरकाशी ए विजेता रहा।
सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजन रामलीला मैदान में सैनिक दीपावली मेले के दूसरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। वहीं मंच पर जनपद के विभिन्न स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान पडांल में बैठे दर्शकों ने स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों का भरपूर आंदन उठाया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने 20 वीर नारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान बालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें उद्घाटन मैच उत्तरकाशी ए और साल्ड गांव के बीच खेला गया। जिसमें उत्तरकाशी एक विजेता बनी। वहीं दूसरा मैच अरमानी क्लब और गंगोत्री के बीच खेला गया। इसमें अरमानी क्लब विजेता रहा। जबकि तीसरा मैच उत्तरकाशी ए और चिन्यालीसौड़ के बीच खेला गया। जिसमें उत्तरकाशी ए विजेता रहा। समिति के संरक्षक मेजर आरएस जमनाल और अध्यक्ष सूबेदार बिरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सैनिक दीपावली मेले के सात दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सांस्कृति कार्यक्रम के सात ही खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर कर्नल मुंजल, बलवीर नेगी, धनपाल सिंह, गोपश्वर प्रसाद भट्ट, जगत सिंह, हिकमत सिंह, इंद्रमणि, मुरारी सिंह, बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
7- सैनिक दीपावली मेले में वीर नारियों को सम्मानित करते मेला समिति के पदाधिकारी