भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम रेड्डी का पुतला
कार्यकर्ता बोले- सीएम रेड्डे ने उड़ाया हिंदू आस्था और रीति-रिवाजों के मूल सिद्धांतों का मजाक
उत्तरकाशी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की ओर से हिंदू धर्म के देवी देवताओं का मजाक उड़ाने व अभद्र टिप्पणी किए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ बाजार में रेड्डी का पुतला दहन किया और देवी देवताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर तुरंत माफी मांगने की बात कही।
शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चिन्यालीसौड़ में प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजयुमो गिरीश भट्ट के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ बाजार में एकत्रित हुए। जहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के विरूद्ध जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तेलंगना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कथित तौर पर कहा कि हिंदू धर्म में हर वर्ग के लिए अलग-अलग भगवान हैं। कुंवारे लोगों के लिए हनुमान एक भगवान हैं,तो शादी करने वालों के लिए एक और भगवान हैं और शराब पीने वालों के लिए एक अलग भगवान है। जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सीएम रेड्डी ने हिंदू आस्था और रीति-रिवाजों के मूल सिद्धांतों का मजाक उड़ाया है।जिसे किसी सूरत में बर्दास्त नही किया जायेगा।
प्रदर्शन करने वालो में सिद्धार्थ नौटियाल,संदीप रावत,प्रवेश जगूड़ी,शुभम रावत, जीत लाल,आकाश, नंदनी, योगेश आदि मौजूद रहे।
4- चिन्यालीसौड में तेंलगाना के सीएम रेड्डी के पुतला दहन करते भाजयुमो के कार्यकर्ता