श्रीमती मंजीरा देवी विश्व विद्यालय में शुक्रवार से क्रीडा प्रतियोगिता शुरू
उत्तरकाशी, श्रीमती मंजीरा देवी विश्व विद्यालय में शुक्रवार से क्रीडा प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन बॉलीवाल व कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बीएएमएस व बीएससी नर्सिग के बीच वॉलीबॉल का उद्घाटन मैच खेला गया। इस मैच में बीएएमएस के छात्रों की टीम ने जीत दर्ज की और उद्घाटन मैच अपने नाम किया।
शुक्रवार को श्रीमती मंजीरा देवी विश्व विद्यालय में आयेाजित प्रतियोगिता का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व कुलाधिपति डा. हरि शंकर नौटियाल ने किया। विधायक ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलना भी जीवन के लिए जरूरी है।इससे शरीर में स्फूर्ति ऊर्जा का संचार बना रहता है। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. भगवन नौटियाल ने कहा कि थीम धैर्यम्, अनुशास ने क्रीड़ा, साहसे श्री प्रतिवसति की थीम पर छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए शुक्रवार से क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जो 9 दिसम्बर तक चलेगी।
इस मौके पर एमडी पवन नौटियाल,जीसी मधवाल,विवेक भट्ट,जगदीश चौहान, डॉ. कपिल मोहन,संदीप गुसांई,भुवनेश नौटियाल, राजेश राणा, कमलेश्वर उनियाल,नितिन भद्री,यतेन्द्र रावत, विकास धवन, राजेश कोहली आदि मौजूद रहे।
फोटो- शुक्रवार को मंजीरा देवी विश्व विद्यालय में क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक चौहान