उत्तरकाशी काशी विश्वनाथ मंदिर में खेली भस्म होली

– उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर खेली भस्म होली
– श्रद्धालु और पर्यटक होली गीतों पर जमकर थिरके
उत्तरकाशी, जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में सोमवार को होली से एक दिन पूर्व भस्म होली खेली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक होली गीतों पर जमकर थिरके। वहीं, महिलाओं ने रासो-तांदी नृत्य के साथ भस्म होली का आनंद लिया। मंदिर में वर्ष भर होने वाले यज्ञों की भस्म को स्थानीय निवासी एक दूसरे पर लगाने के साथ ही प्रसाद के रूप में घर भी ले जाते हैं।
सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में सुबह की आरती के बाद सबसे पहले स्वयं भू शिवलिंग पर हवन कुंड और धूनी को भस्म लगाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच स्वाति वाचन के साथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने हवा में भस्म उड़ाकर भस्म होली की शुरूआत की और उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर भस्म की होली खेली गई। मंहत अजय पुरी ने बताया कि पिछले गत दस वर्षो से प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में भस्म होली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सुबह ही आरती के बाद सबसे पहले स्वयंभू शिवलिंग पर वर्षभर एकत्रित हवनकुंड और धूनी की भस्म अर्पित की गई। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, शैलेन्द्र मटूड़ा, शैलेन्द्र नौटियाल, रमेश चौहान, मोहन डबराल, विजयपाल मखलोगा, राम मोहन आदि श्रद्धालु एवं पर्यटक मौजूद रहे।

फोटो-2 सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में भस्मी होली खेलते पर्यटक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *