चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी का सेना करेगी संचालन – मुख्यमंत्री

– सड़कों के गड्ढे नहीं भरने की शिकायत पर लोनिवि पर भड़के सीएम धामी
– सीएम ने चिन्यालीसौड़ में ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ शिविर में सुनीं समस्याएं
उत्तरकाशी, ब्लॉक कार्यालय चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन-जन की सरकार, जन -जन के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के तहत सड़कों को गड्ढा मुक्त न करने पर संबंधित विभागों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शिविर में चिन्याली-देवीसौड़ मोटर मार्ग पर गड्ढे न भरने की शिकायत पर लोनिवि के ईई को कड़ी फटकार लगाई और जिम्मेदारी तय करते हुए एक सपताह के भीतर सड़क को गड्ढा मुक्त करने की हिदायत दी। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर सीएचसी चिन्यालीसौड़ और महाविद्यालय का उच्चीकरण को सीएम घोषणा में सम्मिलित करने का आश्वसन दिया।
गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ब्लॉक कार्यालय चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन-जन की सरकार, जन -जन के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका निस्तारण किया। इस अवसर पर शीशपाल रमोला ने बताया कि गत पांच अगस्त को आपदा के कारण उनके गांव में सामुदायिक भवन दब गया था, जिसका मलबा अब तक नहीं हटाया गया। जिस पर सीएम ने जल्द कार्य पूरा करने के बात ही। वही ग्राम प्रधान बगोड़ी देवराज बिष्ट ने बगोड़ी गांव का नाम जीतू की बगोड़ी रखने तथा गांव तक सड़क निर्माण की मांग की। जिस पर सीएम ने तत्काल प्रस्ताव लाने की बात कही। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगत मल्ला रविन्द्र राणा ने पूरे ब्लॉक में मिनि स्टेडियम न होने की शिकायत की। जिस पर सीएम ने जल्द स्टेडियम बनाने की बात कही।

600 से अधिक शिविर में 40 हजार से अधिक लोगों को मिल चुका लाभ
चिन्यालीसौड़ में शिविर में पहुंचे स्थानीय लोगों को संबोधित करते सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अब तक 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में पांच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया है। इस पहल से आमजन को राहत मिली है और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनी है।

चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी से हेली सेवा होगी शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवा के विस्तार के लिए सरकार ने अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी से हेली सेवा शुरू होगी। दोनों हवाई पट्टी सेना के माध्यम से संचालित करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। सरकार ने यात्रा की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी है। ताकि यात्री, श्रद्धालु यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार यात्रा शुरू कराने में समन्वयक है जबकि असली यात्रा शुरू कराने में स्थानीय हितधारक, तीर्थ पुरोहित, होटल,टैक्सी, मैक्सी स्थानीय लोग है। उन्होंने कहा की पूरी दुनिया में सनातन का उद्घोष हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा एवं प्रधानमंत्री ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया है उसमें उत्तराखंड भी अपना महत्वपूर्ण रूप से योगदान देगा।

बूथ अध्यक्ष की बेटी में शादी में पहुंचे सीएम धामी
उत्तरकाशी, संवाददाता
चिन्यालीसौड़ दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को कार्यक्रम के बाद बड़ेथी में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष की पुत्री के विवाह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने दुल्हन को गुलदस्ता भेंट किया और परिवार को बधाई दी। वहीं दूसरी ओर सीएम के शादी समारोह में देख स्थानीय लोग व परिजन काफी खुश नजर आये।
ब्लॉक कार्यालय चिन्यालीसौड़ में गुरुवार को जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका निस्तारण किया। कार्यक्रम में बाद सीएम धामी सीधे बड़ेथी बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत की सपुत्री आशिका रावत के विवाह में पहुंचे। जहां उन्होंने अंशिका को गुलदस्ता भेंट किया और अपना आशीर्वाद दिया। रावत के परिवार ने परम्परा के अनुसार सीएम का टीका-पिठाँई के साथ स्वागत किया। इस दौरान आशिका और उसके परिजनों ने सीएम के साथ तस्वीरें खींची। वहीं दूसरी ओर सीएम को अपने बीच में पाकर बारात में पहुंचे मेहमान व ग्रमीण भी खुश नजर आए। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, गीता राम गौड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी, गोपाल सिंह रावत, सभासद मनवीर,मंडल अध्यक्ष मनीष कुकरेती आदि मौजूद रहे।

गुरूवार को बड़ेथी में बूथ अध्यक्ष के घर पर पहुंचकर दुल्हन आशिका रावत को बधाई देते सीएम

यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद वर्धन, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, दायित्वधारी रामसुंदर नौटियाल, प्रताप पंवार, गीताराम गौड़, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. स्वराज विद्वान, ब्लाक प्रमुख रणबीर सिंह महंत, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम डोभाल, अतोल सिंह रावत, शैलेन्द्र कोहली, विजय बड़ोनी, पूनम रमोला, लक्ष्मण सिंह, समेत डीएम प्रशांत आर्य, एसी कमलेश उपाध्याय, सीडीओ जय भारत सिंह, एडीएम मुक्ता मिश्र सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *