मरीजों को जैनरिक दवाओं के उपयोग के लिए दें परामर्श – सचिन कुमार

मरीजों को जैनरिक दवाओं के उपयोग के लिए दें परामर्श – सचिन कुमार
उत्तरकाशी, संवाददाता
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार ने बुधवार को नगर क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर सीएमओ डा. बीएस रावत सहित अस्पताल में तैनात चिकित्सकों को जैनिरिक दवाओं हेतु मरीजों को उपयोग करने हेतु परामर्श देने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला जज गुरुबख्श सिंह के निर्देश पर जेनेरिक दवाएं प्रभावी, किफायती और आवश्यक, सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत सचिव विधक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार ने उत्तरकाशी के विभिन्न मेडिकल स्टोरों, जिला चिकित्सालय जन औषधि केन्द्र निरीक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टोरों में अवसान दवाईयों और उनकी बिक्री की जांच, मेडिकल स्टोरा में सीसीटीवी कैमरे सहित एक्सपायरी, सहित फुड लाइसेन्स व मेडिकल लाइसेन्स का का निरीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने जिला चिकित्सालय में तैनात सीएमओ बीएस रावत व अन्य चिकित्सक डा. पंकज, दानीश, डा. बीना को निर्देशित किया गया कि वह अधिक से अधिक जैनिरिक दवाओं हेतु मरीजों को उपयोग करने के लिए परामर्श दें।
इस मौके पर दिनेश भट्ट, औषधि निरीक्षक ताजीम अली,सहित प्राधिकरण के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *