उत्तरकाशी में प्रथम चरण में 82.49 प्रतिशत हुआ मतदान,
– जनता में दिखा भारी उत्साह, सर्वाघिक मतदान पुरोला 84.03 में
उत्तरकाशी,
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण की मतदान प्रक्रिया शांति पूर्ण ढंग से संपंन हो गई। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में पहले चरण के लिए गुरूवार को मोरी, पुरोला तथा नौगांव ब्लॉक में मतदान हुआ। तीनों ब्लॉकों में मतदान का प्रतिशत 82.49 हुआ। जिसमें नौगांव में 81.68 पुरोला में 84.03 तथा मोरी ब्लॉक में मतदान का प्रतिशत 82.80 प्रतिशत रहा। वहीं मतदान संपंन होने के बाद देर रात से ही पोलिंग पाटिर्यो का लौटना शुरू हो गया था। शुक्रवार सांय तक सभी पोलिंग पार्टियां लौट चुकी है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में गत गुरूवार को मोरी, पुरोला, नौगांव ब्लॉक में मतदान प्रक्रिय संपंन कराई गई। तीनों ब्लॉकों में मतदान प्रतिशत 82.49 रहा। जिसमें कुल 87718 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें 43300 महिलाएं और 44418 पुरुष शामिल रहे। बताया कि ब्लॉकों में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग मतदान करने के लिए अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे और बारी-बारी से अपना वोट डालते रहे। बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी हुई। प्रशासन और निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराया गया। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कहा कि शुक्रवार को सभी पोलिंग पार्टियां वापस लौटी चुकी है। सामाग्री जमा करने के बाद सभी मतपेटियां तीनों ब्लॉकों में बनाये गए स्ट्रांग में सुरक्षित रखवा दी गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।