उत्तरकाशी में 79वां स्वतंत्रता दिवस सादगी और देशभक्ति के साथ मनाया गया

उत्तरकाशी,

जनपद में  79वां स्वतंत्रता दिवस सादगी और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और एडीएम मुक्ता मिश्र भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन पर सभी ने खड़े होकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी कहा कि “धराली में आई प्राकृतिक आपदा के बाद इस बार स्वतंत्रता दिवस सादगी के साथ मनाया जा रहा है। आपदा के बाद  संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि सभी पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाए।”

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस दी बधाई दी और देश की आजादी के शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि धराली हर्षिल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रशासन की प्राथमिकता है कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की जीवन शैली को पटरी पर लाना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्रतिबद्धता क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करना है जिसके लिए संबंधित एजेंसिया लगातार कार्य कर रही हैं। जिलाधिकारी ने आपदा की इस घड़ी में दिन–रात कार्यों में  लगे सभी कार्मिकों, राहत एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के परिजनों को सॉल भेट कर उनको सम्मानित किया गया।

इस अवसर से एडीएम मुक्ता मिश्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, जिला मुख्यालय के कार्मिक, पुलिस के जवान सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *