सारा योजना से पुरोला के 66 गांव को मिलेगा पर्याप्त पानी

– सारा योजना के तहत शासन ने किए 12.5 करोड़ रूपए स्वीकृत
उत्तरकाशी, पंचायत चुनाव के बाद पहली बार आयोजित क्षेत्र पंचायत पुरोला की बैठक में डीएम प्रशांत आर्य ने ग्राम प्रधान गुंदियाट गांव कमल नयन की ओर से की गई जलापूर्ति की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ईई जल संस्थान को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि सारा योजना के तहत कमल नदी व अन्य जलस्त्रोतों को पुनः रिचार्ज करने के लिए अगले तीन वर्षों के लिए शासन से 12.5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। जिससे क्षेत्र के 66 गांव की जल समस्या का समाधान करने में सहायता मिलेगी।
शनिवार को ब्लॉक सभागार पुरोला में प्रमुख नितिशा शाह की अध्यक्षता व डीएम की मौजूदगी पहली बार पुरोला क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पेयजल व सड़को की समस्याओं को सदन में रखा और उनके निस्तारण की मांग की । इस मौके पर जिपं सदस्य कविता शाह ने बणाई ग्राम पंचायत के सैंज गांव को जल जीवन मिशन से अभी तक नहीं जोड़े जाने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने जल निगम को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। प्रधान संघ अध्यक्ष त्रिलोक बिजल्वाण ने पोरा गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण नहीं होने की समस्या बताई गई। जिस पर डीएम ने पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप माटूडा को मामले को गंभीरता से लेने के लिए कहा गया पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले सभी मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस मौके सदस्यों की ओर से सीएचसी पुरोला में निमार्णाधीन भवनों से कक्षों व रात्रि आपातकालीन सुरक्षा दिक्कतों के मुद्दों पर डीएम ने डॉ. आरसी आर्य व डॉ. मनोज असवाल को भवनों के निर्माण पूरा होने तक किराये पर भवन लेनें व उपद्रव करनें वालों के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज करनें के निर्देश दिये। सिंचाई विभाग की चर्चा में क्षेत्र पंचायत सदस्य कंताड़ी रूकम सिंह ने रोपाई से पहले नहरों का दुरस्त करनें व लघु सिंचाई को मरम्मत मदों पर धन मुहैया करानें का मुद्दा उठाया । जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करनें के निर्देश दिए। मामले मे ईई सिंचाई पन्नी लाल ने कहा की पूरे क्षेत्र की नहर के मरम्मत जीर्णोद्धार का प्राक्कलन शासन को भेजा गया। जिसके सापेक्ष तीन करोड़ रुपए अवमुक्त भी हो गये हैं व रोपाई से पहले नहरों के वैकल्पिक व्यवस्था करनें का प्रयास किया जा रहा है। सदन में शिक्षा, महिला बाल विकास,स्वास्थ्य, लोनिवि, ग्रामीण निर्माण विभाग, विद्युत, पंचायतीराज विभाग, कृषि, उद्यान, उद्योग, ग्राम्य विकास, खेल, पर्यटन, समाज कल्याण, पशुपालन, युवा कल्याण, स्वजल, खाद्य आपूर्ति, आदि विभागों की योजनाओं पर चर्चा की गई।
इस मौके पर सीडीओ जय भारत सिंह, पूर्व विधायक मालचंद शाह, ज्येष्ठ प्रमुख महावीर रावत,कनिष्ठ प्रमुख रिक्की शर्मा,गोपाल अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य कविता शाह,शोभा बोरियान, समस्त ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य, पीडी डीआरडीए अजय सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली, सीएचओ रजनीश सिंह, बीडीओ सुरेश चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *