उत्तरकाशी, श्री काशी विशवनाथ सेवा मंडल एवं महिला एवं बाल रोग अस्पताल अल्ट्रस हेल्थ केयर,देहरादून की ओर से गुरूवार को विश्वनाथ मंदिर प्रागंण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाईयां वितरित कराई गई।

गुरूवार को विश्वनाथ मंदिर प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मंहत अजय पुरी ने किया। शिविर में डॉ प्रियंका भडाना, डॉ महेंद्र डांगे, ने शिविर में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनको आवश्यक परामर्श दिया। इस मौके पर मंहत अजय पुरी ने बताया कि विश्वनाथ सेवा मंडल हर दूसरे माह में नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर चुका है। जिसमें अब तक पांच हजार से अधिक लोंगो को उपचार मिल चुका है।
इस मौके पर कुमारी द्रौपदी, अमन भंडारी, अजय पुरी,श्री विश्वनाथ चिकित्सा सेवा समन्वयक मनोज भंडारी ,रोनित पंवार आदि उपस्थित रहे ।