माघ मेले को सफल संपादन के लिए इस वर्ष 13 समितियों का गठन

मकर संक्रांति पर 14 जनवरी से शुरू होगा माघ मेला
उत्तरकाशी, जिले के ऐतिहासिक,पौराणिक एवं धार्मिक माघ मेला (बड़ाहाट कु थौलू) के लिए जिला पंचायत ने अपनी तैयारियां जोर -शोर से शुरू कर दी है। मकर संक्राति के पर्व 14 जनवरी से शुरू वाले इस पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक माघ मेले को सफल संपादन के लिए इस वर्ष 13 समितियों का गठन किया गया है। जिन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने जिम्मेदारी सौंप दी है।
मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में माघ मेला (बड़ाहाट कु थौलू) 2026 की तैयारियों को लेकर जिपं अध्यक्ष रमेश चौहान ने अधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक की। इस मौके चौहान ने कहा कि यह मां यमुना एवं मां गंगा की पावन भूमि है,जहां की पौराणिक और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य विरासत हैं। माघ मेला भी हमारी पौराणिक संस्कृति का अभिन्न अंग है, जिसे संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मेला आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि माघ मेले के सफल सम्पादन के लिए समितियों का गठन किया गया है। प्रत्येक समितियों को उनकी जिम्मदारियों को सौंपा गया है। जन सहभागिता के साथ मेले में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने स्नान घाटों,चेंजिंग रूम,बिजली,पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्बंधित विभागों एवं समितियों को समय रहते कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख डुंडा राजदीप परमार,भटवाड़ी ममता पंवार, सीडीओ जय भारत सिंह,एसडीएम शालिनी नेगी,परियोजना निदेशक अजय सिंह, प्रभारी कोतवाली भावना कैंथोला,पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा,सचिव गंगोत्री मंदिर समिति सुरेश सेमवाल सहित अन्य अधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *