ई रिक्शा व बिना परमिट चलने वाले ऑटो रिक्शा के विरुद्ध चलाया गया अभियान

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार ,पुलिस अधीक्षक यातायात महोदया के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन चलने वाली ई रिक्शा व बिना परमिट चलने वाले ऑटो रिक्शा के विरुद्ध अभियान चला कर कार्यवाही की गई।

विदित हो कि सहारनपुर में ई रिक्शा बिना परमिट के चलाई जा रही हैं। वही दूसरी और ई रिक्शा चालको की मनमानी के चलते नगर के मुख्य मार्गो पर जाम की समस्या बनी रहती है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। यातायात पुलिस द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन चलने वाली ई रिक्शा व बिना परमिट चलने वाले ऑटो रिक्शा के विरुद्ध अभियान चला कर कार्यवाही करते हुए 42 वाहन सीज़ किये गए।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *