उत्तरकाशी में समान नागरिक संहिता को लेकर मांगे गए सुझाव

उत्तरकाशी ।

व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले कानून व समान नागरिक संहिता (यूनिफॉम सिविल कोड) को लेकर राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा शुक्रवार को समान नागरिक संहिता के प्रस्तावित प्रारूप को लेकर पीजी कालेज ऑडिटोरियम में आम नागरिकों के साथ परिचर्चा कर उनके सुझाव लिए। परिचर्चा के दौरान उपस्थित प्रबुद्वजनों,गणमान्य नागरिकों, महिलाओं द्वारा समिति को अपने-अपने सुझाव दिए।

Uttarkashi

समिति के पूर्व मुख्य सचिव /सदस्य शत्रुघन सिंह, दून विश्वविद्यालय उप कुलपति डा.सुरेखा डंगवाल,समाजसेवी डा.मनु गौड़ ने व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले कानून व समान नागरिक संहिता की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। समिति ने विवाह, तलाक,गोद लेना,सम्पति का अधिकार, लिविंग रिलेशनशिप, समलैंगिकता और जनसंख्या नियंत्रण आदि को लेकर परिचर्चा की और सुझाव लिए।गणमान्य,प्रबुद्धजन,समाजसेवी, युवाओं एवं महिलाओं द्वारा उक्त विषय पर अपने सुझाव दिए। रावल हरीश सेमवाल ने देश को सर्वोपरि रखते हुए समान अधिकार बनाने पर अपने सुझाव दिए। प्रोफेसर मधु थपलियाल ने नए दौर के समाज में लिविंग रिलेशनशिप को अनिवार्य रूप से पंजीकृत करने एवं लड़के और लडक़ी की उम्र 18 और 21 वर्ष से अधिक करने पर अपने सुझाव दिए। अधिकांश प्रबुद्धजनों द्वारा लड़के और लड़की की शादी की उम्र 23 वर्ष करने और अधिक बढ़ाने पर भी अपने सुझाव दिए। साथ ही महिलाओं को पुरुषों के बराबर संपत्ति का अधिकार दिए जाने पर भी सुझाव दिए गए।

परिचर्चा के दौरान गणमान्य एवं प्रबुद्धजनों द्वारा स्थानीय परम्पराओं के अनुरूप एक राज्य एक कानून बनाने पर अपने सुझाव दिए। जिला प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप रावत ने बहुपति प्रथा खत्म करने पर अपने सुझाव दिए। दिनेश गौड़ ने देशकाल परिस्थिति के अनुरूप एक पुरूष की जीवित पत्नी के दूसरी शादी नही होनी चाहिए का सुझाव दिया। पूर्व ग्राम प्रधान पुष्पा चौहान ने महिलाओं को सम्पति के अधिकारों के साथ ही महिलाओं को किसान का दर्जा देने पर अपने सुझाव दिए।बीएससी की छात्रा दिव्यांशी पंवार ने लड़कियों की शादी की उम्र 23 वर्ष करने और लड़कों की 25 वर्ष करने पर अपने सुझाव दिए। समाजसेवी नागेन्द्र थपलियाल, प्रताप बिष्ट संघर्ष, अमरीकन पुरी, माधव जोशी, दिनेश भट्ट छात्र हर्षवर्धन कोहली सहित कई गणमान्य लोगों ने उक्त विषय पर अपने सुझाव समिति को दिए।

 

इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला,एसपी अपर्ण यदुवंशी,सीडीओ गौरव कुमार,एसडीएम चतर सिंह चौहान,मीनाक्षी पटवाल, प्राचार्य पीजी कालेज सविता गैरोला सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *