शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक संचेतना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को नेशनल एजुकेशन एक्सलेंस अवार्ड से नवाजा गया।

उत्तरकाशी,

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को ग्लोकल विश्वविद्यालय सहारनपुर (उ.प्र.) में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा सम्मलेन में अन्तर्राष्ट्रीय योग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. भारत भूषण महाराज, पद्मश्री डॉ. राजन सक्सेना, पद्मश्री  सेठपाल सिंह व विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर प्रोफेसर डॉ पंकज मिश्रा के  द्वारा जनपद उत्तरकाशी में शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक संचेतना हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षक डॉ शम्भू प्रसाद नौटियाल रा इ का भंकोली ,जमुना उनियाल रा इ का मानपुर, लोकेन्द्र पाल सिंह परमार पी एम श्री रा कीर्ति इ का उत्तरकाशी , डॉ राजेश जोशी रा इ का कंवा एटहाली , डॉ संजीव कुमार डोभाल रा उ मा वि भकड़ा धनारी , साधना जोशी, राकेश राणा रा इ का सौरा , हरीश नौटियाल प्रा वि कोटधार , जगदीश  रावत,प्रा वि बड़कोट, अनिल नौटियाल रा इ का मातली , सुदीप रावत एवं ज्ञानचंद रा इ का भंकोली,राजीव सेमवाल प्रा वि मनेरी एवं मनोज भाकुनी को गलोकल विश्वविद्यालय सहारनपुर में आयोजित सम्मान समारोह में ‘शिक्षा रत्न सम्मान-2024’ प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *